फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार: फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम कराई थी – Mauganj News

फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार:  फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम कराई थी – Mauganj News




मऊगंज जिले में फर्जी दस्तावेजों और जालसाजी से पारिवारिक जमीन अपने नाम कराने वाले एक आरोपी को नईगढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता की गुहार पर की गई। मामले में शिकायतकर्ता 85 वर्षीय रामदास साहू ने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य द्वारिका साहू ने साझा पारिवारिक जमीन के आराजी नंबर 517, 797, 823, 846, 849 और 956 में बंटवारा पुल्ली के दौरान उनकी सहमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम नामांतरण करा ली थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन तथा विक्रम सिंह परिहार और सचि पाठक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम का गठन किया। 15 मार्च 2026 को आरोपी द्वारिका साहू (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Source link