श्रमिक की मौत के बाद बवाल: अदाणी पावर प्लांट में वाहनों में तोड़फोड़, दफ्तर भी फूंका – Singrauli News

श्रमिक की मौत के बाद बवाल:  अदाणी पावर प्लांट में वाहनों में तोड़फोड़, दफ्तर भी फूंका – Singrauli News




सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र स्थित अदाणी समूह के महान एनर्जेन पावर प्लांट में शनिवार को हादसे में श्रमिक की मौत की अफवाह फैलने के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। काम बंद कर प्लांट परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ठेका कंपनी पावर मैक के कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कार्यालय भी फूंक दिया। सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस के वाहनों को भी नहीं बख्शा। 5 से 8 हजार श्रमिकों ने अधिकारियों के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद शांत हुए। फिलहाल प्लांट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। कई श्रमिकों के दबे होने की अफवाह से भड़के मजदूरों के बीच यह खबर फैल गई कि झारखंड के श्रमिक ललन राम चंद्रवंशी (38) की प्लांट में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई है और कुछ मजदूर दबे हैं। इसी अफवाह के बाद मजदूर भड़क गए। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक श्रमिक की मौत तबीयत खराब होने से हुई।



Source link