Last Updated:
Sanju Samson KL Rahul BCCI Naman Awards: टी-20 वर्ल्ड चैंपियन संजू सैमसन अपना अवॉर्ड लेने स्टेज की ओर जा रहे थे, लेकिन तभी पीछे से एक जानी-पहचानी आवाज आई. संजू पहले समझ नहीं पाए कि उन्हें किस ओर से पुकारा जा रहा. ये आवाज लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि केएल राहुल थे. संजू फौरन पीछे पलटे और लाइन तोड़कर उन्हें अपने सीने से लगा लिया.
संजू सैमसन केएल राहुल
मुंबई: सिर्फ फैंस ही नहीं टीम के भीतर भी संजू सैमसन (Sanju Samon) के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. आप उन्हें पसंद करें या नापसंद करें उन्हें नजरअंदाज तो कतई नहीं कर सकते. संजू सबके लाडले हैं. इसकी बानगी बीती रात हुए बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में देखने को मिली. मुंबई में हुए भारतीय क्रिकेट के सालाना अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान केएल राहुल से मिलने संजू सैमसन ने लाइन तोड़ दी. अब ये ब्रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
नमन अवॉर्डस में सितारों की महफिल
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को नई दिल्ली में सालाना नमन पुरस्कार समारोह का आयोजन किया, जहां 2025/26 सीजन में आईसीसी विश्व कप जीतने वाली देश की पांचों टीमों को सम्मानित किया गया, इनमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली वह टीम भी शामिल थी, जिसने चंद रोज पहले 2026 का टी-20 विश्व कप जीता था.
KL calling Sanju for a hug as he goes to collect his award, is giving us the feels tonight 🥹🇮🇳 pic.twitter.com/rBLvzSUDrS