कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक ने रील बनाई: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पहले भी दर्ज हैं केस – Chhatarpur (MP) News

कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक ने रील बनाई:  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पहले भी दर्ज हैं केस – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले में अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ा। लवकुशनगर थाना पुलिस ने युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, लवकुशनगर थाना टीम मंगलवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें ग्राम प्रतापपुरा रोड पर एक युवक के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल प्रतापपुरा रोड पुलिया के पास पहुंची और संदेह के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली। युवक के पास से पुलिस ने कट्टा भी बरामद किया
तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल अहिरवार पुत्र हर प्रसाद अहिरवार, निवासी ग्राम प्रतापपुरा, थाना लवकुशनगर के रूप में हुई। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी राहुल अहिरवार पहले भी मारपीट से जुड़े दो मामलों में संलिप्त रहा है। हाल ही में उसका अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस उस पर लगातार नजर रख रही थी। आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज
आरोपी के खिलाफ लवकुशनगर थाने में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे, उपनिरीक्षक अजय शाक्य, प्रधान आरक्षक दीपक चतुर्वेदी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link