कलकत्ता फ्लॉवर डेकोरेशन के गोदाम में भीषण आग: नगर निगम कार्यालय के पास भड़की आग, 1 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार – Satna News

कलकत्ता फ्लॉवर डेकोरेशन के गोदाम में भीषण आग:  नगर निगम कार्यालय के पास भड़की आग, 1 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार – Satna News




सतना में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे सर्किट हाउस चौक स्थित कलकत्ता फ्लॉवर डेकोरेशन के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम नगर निगम कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है। आग इतनी भीषण थी कि इसका काला धुआं एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। आग लगने के बाद आसपास के घरों और दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अब तक पांच दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह गोदाम कलकत्ता फ्लॉवर की दुकान के पीछे है, जिसमें शादी और अन्य आयोजनों की सजावट का सामान रखा हुआ था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। देखें आग लगने के बाद की दो तस्वीरें



Source link