गुड़ी पड़वा पर देशी भट्‌टी पर बनेगा समाजनों का भोजन: कमर्शियल सिलेंडर की परेशानी के चलते फैसला, 4 देशी भट्टी तैयार की – Ratlam News

गुड़ी पड़वा पर देशी भट्‌टी पर बनेगा समाजनों का भोजन:  कमर्शियल सिलेंडर की परेशानी के चलते फैसला, 4 देशी भट्टी तैयार की – Ratlam News




रतलाम में गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष के अवसर पर रतलाम में अनेक समाज द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। गैस की किल्लत के चलते भोजन बनाने के लिए कमर्शियल सिलेंडर की दिक्कत बनी हुई है। ऐसे में ‘श्री ओसवाल पंचाग बड़े साथ’ समाज द्वारा रसोई बनाने में देशी भटि्टयों का उपयोग किया जाएगा। 10 हजार लोगों का भोजन पारंपरिक देशी भटि्टयों पर बनाया जाएगा। भटि्टयों को बनाने की शुरूआत अभी से हो चुकी है। गुड़ी पड़वा पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा। ‘श्री ओसवाल पंचाग बड़े साथ’ द्वारा आंबेडकर मैदान में हर साल की तरह इस साल भी समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन किया जा रहा है। इस गोठ में सर्व जैन समाज के लोग परिवार के साथ शामिल होते है। पिछले करीब 50 सालों से यह आयोजन होता है। इस बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण समाज ने देश हित में निर्णय लेते हुए फैसला लिया है कि लकड़ी व कंडे से भोजन बनाया जाएगा। इसके लिए आयोजन स्थल पर जमीन को खोद कर गड्‌ढा कर मिट्‌टी की पारंपरिक देशी भटि्टयां बनाई जा रही है। इन्हीं भटि्टयों पर भोजन बनाया जाएगा। 700 से अधिक कार्यकर्ता देते है सेवा आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। 700 से 800 कार्यकर्ता अपनी सेवा देते है। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावानों. आयोजन में हमेशा सेवा देने वाले समाज के वरिष्ठों का भी सम्मान किया जाएगा। गोठ संयोजक ललित कोठारी ने बताया कि गैस की किल्लत के चलते 10 हजार लोगों का भोजन देशी पारंपरिक भटि्टयों पर बनाया जाएगा। भटि्टयों के बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। प्रितेश गादिया ने बताया समाजजनों ने देशहित में निर्णय लेते हुए पारंपरिक रूप से भोजन बनाने की तैयारी की है। पूर्व के सालों में भी भट्‌टी पर भोजन बनाया जाता था। फिर गैस पर भोजना बनाया जाने लगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए 4 भटि्टयां बनाई जा रही है। जिस पर भोजन तैयार किया जाएगा। देशी भट्‌टी में लकड़ी व कंडे का उपयोग किया जाएगा। भोजन में लड्‌डू, बाफले, दाल, चावल. भजिए, चटनी बनाई जाएगी।



Source link