तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में शिवपुरी में प्रदर्शन: समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, कहा-आरोपियों को फांसी दी जाए – Shivpuri News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में शिवपुरी में प्रदर्शन:  समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, कहा-आरोपियों को फांसी दी जाए – Shivpuri News




दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में सोमवार को शिवपुरी में खटीक समाज और सर्व हिंदू समाज ने प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपियों को फांसी की सजा और मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी व सुरक्षा देने की मांग की गई। यह घटना दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई थी, जहां 26 वर्षीय तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से खटीक समाज और सर्व हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शनकारी पहले पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। वहां से एक रैली निकालते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में मुख्य रूप से आरोपियों को फांसी की सजा देने, साथ ही मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। खटीक समाज की ओर से महेंद्र खटीक ने इस घटना को ‘बेहद दुखद और निंदनीय’ बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। महेंद्र खटीक ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।



Source link