बालाघाट में 61 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा: 12वीं की 39790 कॉपियां जांची गईं; 10वीं के प्रमुख विषयों का काम अंतिम चरण में – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में 61 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा:  12वीं की 39790 कॉपियां जांची गईं; 10वीं के प्रमुख विषयों का काम अंतिम चरण में – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य उत्कृष्ट स्कूल में जारी है। 22 फरवरी से शुरू हुए इस कार्य के तहत अब तक कक्षा 10वीं और 12वीं की कुल 61 हजार के करीब उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन केंद्र के अनुसार, अवकाश के दिनों में भी शिक्षक कॉपियां जांचने के कार्य में जुटे हैं और अंकों को मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। 12वीं की 39,790 कॉपियां जांची कक्षा 12वीं के लिए जिले को विभिन्न विषयों की कुल 49,442 उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। इनमें से 39,790 का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है, जबकि 9,613 कॉपियां शेष हैं। अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, बिजनेस स्टडी, एलिमेंट ऑफ साइंस और एलिमेंट ऑफ हसबेंडरी विषयों का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। 10वीं में 33 हजार से अधिक कॉपियां शेष हाईस्कूल (10वीं) के लिए कुल 54,720 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं, जिनमें से अब तक 21,113 का मूल्यांकन पूरा हुआ है। वर्तमान में गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक), अंग्रेजी और संस्कृत विषयों पर कार्य चल रहा है। अभी 33,607 कॉपियों का मूल्यांकन होना बाकी है। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषयों की कॉपियां अंतिम चरण में प्राप्त होंगी। इन विषयों का मूल्यांकन कार्य जारी वर्तमान में कक्षा 12वीं के इतिहास, अर्थशास्त्र, गणित, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और बुक कीपिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही 12वीं के हिंदी, भूगोल और राजनीति विज्ञान विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। समय सीमा में कार्य पूरा करने का लक्ष्य शिक्षा विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम तैयार करने के लिए शिक्षकों की विशेष टीम तैनात की है। मूल्यांकन के तुरंत बाद अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जा रही है ताकि मंडल स्तर पर डेटा संकलन में देरी न हो। उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर सुरक्षा और गोपनीयता के कड़े प्रबंधों के बीच मूल्यांकन प्रक्रिया संचालित हो रही है।



Source link