शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने वाला प्रेमी गिरफ्तार: धार में ढाई साल तक परेशान किया, फिर शादी से मुकर गया था – Dhar News

शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने वाला प्रेमी गिरफ्तार:  धार में ढाई साल तक परेशान किया, फिर शादी से मुकर गया था – Dhar News




धार के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया था, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में थी। यह घटना 10 मार्च को हुई थी, जब 25 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए, मौके से मिले सुसाइड नोट और व्हाट्सएप चैट को जब्त किया। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त की गई। ढाई साल तक शादी का झांसा दिया
पुलिस जांच में सामने आया कि राजोद क्षेत्र के रानीखेड़ी निवासी महेश प्रजापत ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर करीब दो से तीन साल तक शादी का झांसा दिया था। आरोपी लंबे समय तक युवती के संपर्क में रहा, लेकिन लगभग एक साल पहले उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि इसी मानसिक प्रताड़ना और विश्वास टूटने के कारण युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मर्ग जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी महेश पिता श्रवण प्रजापत के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 108 BNS) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश पिता श्रवण प्रजापत निवासी रानीखेड़ी, राजोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link