अशोकनगर में चलती बाइक पर लूट: बैंक से निकले व्यक्ति से तीन बदमाशों ने 13 हजार रुपए छीने – Ashoknagar News

अशोकनगर में चलती बाइक पर लूट:  बैंक से निकले व्यक्ति से तीन बदमाशों ने 13 हजार रुपए छीने – Ashoknagar News




अशोकनगर शहर के बायपास रोड पर मंगलवार शाम चलती बाइक पर लूट की घटना हुई। नेहरू महाविद्यालय के पास एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर गुना जा रहे एक व्यक्ति से तीन बदमाशों ने 13 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों में से दो नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। यह लूट की बारदात रणवीर सिंह रघुवंशी पिता भगवान सिंह रघुवंशी निवासी गुना निवासी और मौसम विभाग केंद्र में कार्यरत हैं। बदमाश बैग छीनने के बाद अपनी बाइक से राजमाता चौराहे की ओर भागे और फिर शहर की तरफ निकल गए। रणवीर सिंह ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। रणवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों का पीछा करते समय उनकी बाइक फिसल गई, जिससे उनके हाथ में चोट आई है। उन्होंने कहा की बैंक से 10 हजार रुपए निकाले थे 3 हजार पहले से थे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।



Source link