कुलदीप के रिसेप्शन में दिग्गजों का जमावड़ा, एक ही फ्रेम में दिखे भारतीय स्टार

कुलदीप के रिसेप्शन में दिग्गजों का जमावड़ा, एक ही फ्रेम में दिखे भारतीय स्टार


होमखेलक्रिकेट

कुलदीप के रिसेप्शन में दिग्गजों का जमावड़ा, एक ही फ्रेम में दिखे भारतीय स्टार

Last Updated:

Kuldeep Yadav reception: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बीते 14 मार्च को वंशिका से शादी रचाई. 17 मार्च को कुलदीप ने लखनऊ में एक ग्रैंड रिस्पेशन रखा, जिसमें टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर समते उनके साथी खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंचे.

Zoom

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे भारतीय टीम के खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव आईसीसी टी20 विश्व के खत्म होते ही शादी के बंधन में बंध गए. कुलदीप ने 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से शादी रचाई. कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में हुआ. कुलदीप की शादी में तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, आरपी सिंह, पीयूष चावला और मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटर पहुंचे थे. वहीं शादी के बाद कुलदीप ने 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिस्पेशन दिया.

कुलदीप यादव के इस रिस्पेशन में उत्तर प्रदेश के सियासी महकमे के बड़े लोगों के अलावा उनके साथी खिलाड़ी भी उन्हें शादी की बधाई देने पहुंचे. कुलदीप यादव के रिस्पेशन में पूर्व क्रिकेटर शिखर अपनी वाइफ सोफी शाइन के पहुंचे. शिखर और सोफी ने पिछले महीने ही शादी रचाई थी.

शिखर धवन के अलावा टीम इंडिया के मौजूदा कोच और पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर भी कुलदीप यादव रिसेप्शन में पहुंचे. गंभीर ने कुलदीप और वंशिका को शादी की बधाई. इस दौरान उन्होंने कुलदीप मां से काफी देर तक बात की. टी20 विश्व कप के बाद अलग-अलग कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण गंभीर कुलदीप यादव यादव की शादी में नहीं पहुंच पाए थे.

इसके अलावा टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे. रविंद्र जडेजा के साथ उनकी वाइफ आईं थी.

टीम इंडिया में एक साथ खेल चुके और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत भी कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे. पंत फिलहाल लखनऊ में ही हैं. पंत लखनऊ सुपरजायंट्स के ट्रेनिंग कैंप में आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स में कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की जोड़ी खूब मजती थी.

ऋषभ पंत के अलावा टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी कुलदीप यादव के रिस्पेशन में शरीक हुए उन्हें शादी की बधाई दी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें





Source link