कौन बनाता है धोनी के लिए होटल में हुक्का, शीशा मैन के नाम का हुआ खुलासा!

कौन बनाता है धोनी के लिए होटल में हुक्का, शीशा मैन के नाम का हुआ खुलासा!


होमखेलक्रिकेट

कौन बनाता है धोनी के लिए होटल में हुक्का, शीशा मैन के नाम का हुआ खुलासा!

Last Updated:

Who is MS Dhoni shisha man: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने होटल रूप में हुक्का पीते हैं और उनके लिए टीम का एक खिलाड़ी खलील उनका शीशा मैन हैं, जिसका एक ही काम है उनके लिए हुक्का तैयार करना.

Zoom

एमएस धोनी के लिए शीशा मैन बनाते हैं हुक्का

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. उससे पहले पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. सीएसके के लिए खेल चुके इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स ने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर बताया कि एमएस धोनी के होटल रूम में एक खास शीशा मैन रहते हैं, जिनका एक ही काम है धोनी के लिए हुक्का तैयार करना. ये कोई और नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं. सैम बिलिंग्स ने बातचीत के दौरान खलील को शीशा मैन के रूप में बताया.

बता दें कि धोनी के लिए हुक्का सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि टीम को जोड़ने का तरीका है. बिलिंग्स और माइकल हसी ने बताया कि धोनी का होटल रूम टीम के लिए 24×7 लाउंज जैसा रहता है. क्योंकि धोनी की पॉपुलैरिटी के कारण वो होटल बार या कैफे नहीं जा सकते, इसलिए वो अपने रूम को ही सोशल स्पेस बना लेते हैं. फुटबॉल मैच टीवी पर चलते हैं, हुक्का कोने में रहता है और नए खिलाड़ी भी आराम से धोनी के साथ बैठकर बातें कर सकते हैं.

धोनी के होटल रूम में चलता है हुक्का डिप्लोमेसी 

इस हुक्का डिप्लोमेसी ने सीएसके में परिवार जैसा माहौल बनाया है, जहां बातचीत खुलकर होती है, लेकिन सवाल ये है कि क्या एक टॉप एथलीट कभी-कभी हुक्का पी सकता है? मेडिकल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक घंटे का हुक्का सेशन 100 सिगरेट जितना धुआं फेफड़ों में पहुंचा सकता है. कोयले से निकलने वाला कार्बन मोनोऑक्साइड और हैवी मेटल्स खिलाड़ी की फिटनेस पर असर डाल सकते हैं.

इरफान पठान ने भी किया था हुक्का जिक्र

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी धोनी होटल रूम में हुक्का पार्टी का एक इंटरव्यू में जिक्र किया था. हालांकि, उन्होंने जिस तरह से धोनी के हुक्का पार्टी का जिक्र किया उससे उनका वो कुछ समय के लिए खूब चर्चा में रहा था. सिर्फ इतना नहीं, सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो क्लीप भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें हुक्के का कश लेते हुए देखा गया था.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link