Last Updated:
‘स्टिक टू क्रिकेट’ शो पर बातचीत करते हुए सैम बिलिंग्स ने बताया कि आईपीएल के दौरान धोनी के होटल रूम में एक समर्पित ‘शीशा मैन’ ) तैनात रहता था. बिलिंग्स के अनुसार इस व्यक्ति का एकमात्र काम धोनी के कमरे में हुक्का तैयार करना और उसका ध्यान रखना था.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके सैम बिलिंग ने किया धोनी के शीशा मैन पर खुलासा
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर ‘कैप्टन कूल’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन मैदान के बाहर उनकी जीवनशैली और आराम करने के तरीके हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के क्रिकेटर और पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने धोनी के एक निजी शौक और उनके होटल रूम के माहौल को लेकर बेहद दिलचस्प खुलासा किया है. बिलिंग्स ने बताया कि धोनी को शीशा (हुक्का) पीने का शौक है और आईपीएल सीजन के दौरान उनके लिए खास इंतजाम किए जाते थे.
धोनी के हुक्का पीने की बात पहले भी कुछ मौकों पर सामने आई है, जैसे आईपीएल 2024 के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था और जॉर्ज बेली ने भी इस बारे में जिक्र किया था हालांकि, बिलिंग्स के इस नए खुलासे ने धोनी की निजी आदतों और उनके द्वारा बनाए गए टीम कल्चर पर एक नई रोशनी डाली है.
धोनी का ‘शीशा मैन’: सैम बिलिंग्स का बड़ा खुलासा
‘स्टिक टू क्रिकेट’ शो पर बातचीत करते हुए सैम बिलिंग्स ने बताया कि आईपीएल के दौरान धोनी के होटल रूम में एक समर्पित ‘शीशा मैन’ ) तैनात रहता था. बिलिंग्स के अनुसार इस व्यक्ति का एकमात्र काम धोनी के कमरे में हुक्का तैयार करना और उसका ध्यान रखना था. धोनी अक्सर अपने होटल के कमरे का दरवाजा खुला रखते थे, ताकि टीम के खिलाड़ी वहां आ सकें और समय बिता सकें. यह धोनी के लिए खेल के तनाव से दूर रहने और रिलेक्स करने का एक निजी तरीका था.
मैचेस्टर यूनाइटेड और धोनी के कमरे का माहौल
बिलिंग्स ने धोनी के साथ बिताए समय को याद करते हुए बताया कि वे दोनों मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बड़े प्रशंसक हैं। जब भी क्लब का मैच होता था, धोनी उन्हें अपने कमरे में आमंत्रित करते थे. बिलिंग्स ने धोनी को एक “बेहतरीन इंसान” और “कूल पर्सनैलिटी” वाला व्यक्ति बताया, जिनके साथ क्रिकेट के अलावा अन्य विषयों पर बात करना काफी आसान था.
चेन्नई और धोनी: सर्वश्रेष्ठ होस्ट
सैम बिलिंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी को “बेस्ट होस्ट” करार दिया .उन्होंने बताया कि कैसे धोनी युवा और विदेशी खिलाड़ियों के साथ घुल-मिल जाते थे, जिससे टीम का माहौल काफी खुशनुमा रहता था. बिलिंग्स के लिए धोनी की कप्तानी में खेलना और उनके करीब रहकर चीजों को सीखना एक सम्मान की बात थी. सैम बिलिंग्स ने धोनी को “अद्भुत मेजबान” कहा क्योंकि धोनी खुद आगे बढ़कर जूनियर्स का ख्याल रखते थे। बिलिंग्स ने याद किया कि कैसे धोनी सुनिश्चित करते थे कि हर किसी के पास खाने-पीने की चीजें हों और कमरे में हर कोई सहज महसूस करे.