पन्ना में मंगलवार को नेशनल हाईवे 39 पन्ना-सतना मार्ग पर स्थित छप्पर मोड़ के पास सीमेंट की बोरियों से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान सुमित वर्मा (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो विश्वनाथ वर्मा के पुत्र और रानीगंज पुरवा (थाना देवेंद्र नगर) का निवासी था। घटना के समय सुमित अपने साथी के साथ बाइक पर सवार था। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल दूसरे युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Source link