महेश्वर में मां नर्मदा आरती में श्रद्धालुओं की भीड़: कल भूतड़ी अमावस्या, स्नान के लिए कई भक्त रात रुके – Maheshwar News

महेश्वर में मां नर्मदा आरती में श्रद्धालुओं की भीड़:  कल भूतड़ी अमावस्या, स्नान के लिए कई भक्त रात रुके – Maheshwar News




महेश्वर में बुधवार को होने वाली भूतड़ी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। अमावस्या की पूर्व संध्या पर ही नर्मदा के तटों पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। मंगलवार रात 8:30 बजे नर्मदा घाट पर मां रेवा की विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती में बनारस काशी के जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज, मांडव के महामंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज और अयोध्या-काशी से आए कई संत शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव और नगर परिषद अध्यक्ष अलका यादव सहित हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा पूजन कर पुण्य लाभ लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रात भर चलेगा भजन-कीर्तन का दौर देश-प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलवार रात नर्मदा तट पर ही रुकेंगे, जहां रात भर भजन, कीर्तन और आरती का दौर चलेगा। बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही अमावस्या का शाही स्नान शुरू होगा। प्रशासन की तैयारी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर परिषद सीएमओ प्रियंक पंड्या ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं- नर्मदा के प्रमुख घाटों पर विशेष गोताखोरों की तैनाती की गई है। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। शाही स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि सुबह उमड़ने वाले हजारों श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन में कोई असुविधा न हो।



Source link