रायसेन में बिजली कंपनी की रात में भी करवाई: 55 बकाएदारों के कनेक्शन कटे, 20 लाख रुपए बकाया – Raisen News

रायसेन में बिजली कंपनी की रात में भी करवाई:  55 बकाएदारों के कनेक्शन कटे, 20 लाख रुपए बकाया – Raisen News




रायसेन में मार्च क्लोजिंग से पहले बिजली कंपनी ने बकायादारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग बकाया राशि वसूलने के साथ-साथ भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट रहा है। यह कार्रवाई अब दिन के साथ रात में भी की जा रही है। मंगलवार रात शहर के वार्ड 4, गोपालपुर और वार्ड 14 राहुल नगर में लगभग 55 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इन उपभोक्ताओं पर कुल करीब 20 लाख रुपये की बकाया राशि थी। इस कार्रवाई के दौरान सहायक प्रबंधक प्रांजल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। उन्होंने जानकारी दी कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया था, उनके कनेक्शन काटे गए हैं। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं पर लगातार निगरानी भी रख रहा है।बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें और विभाग का सहयोग करें, ताकि भविष्य में ऐसी कड़ी कार्रवाई से बचा जा सके। दो तस्वीरों में देखिए कार्रवाई…



Source link