ग्राम पंचायत बरखेड़ा जागीर में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रोज़ा खोलने के लिए खजूर, फल सहित अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के समय सभी लोगों ने एक साथ रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर गांव के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में देश और समाज में शांति, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर टेंट वाले नवाब भाई, राशिद भाई, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि तूफान सिंह अहिरवार, राजेश राजपूत, केसरी सिंह राजपूत, जगमोहन शर्मा, गोलू पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Source link