वकीलों ने मऊगंज थाना प्रभारी की एसपी से शिकायत की: बोले- चोरी पर कार्रवाई पूछने पर टीआई ने कहा था- मेरे पास सिर्फ यही काम नहीं है – Mauganj News

वकीलों ने मऊगंज थाना प्रभारी की एसपी से शिकायत की:  बोले- चोरी पर कार्रवाई पूछने पर टीआई ने कहा था- मेरे पास सिर्फ यही काम नहीं है – Mauganj News




मऊगंज में भाजपा नेता और वकीलों ने मंगलवार को मऊगंज थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को शिकायती आवेदन सौंपा है। वकील संजय तिवारी ने थाना प्रभारी संदीप भारती पर आरोप लगाया है कि उन्होंने न सिर्फ उनके साथ बुरा बर्ताव किया, बल्कि चोरी की शिकायत पर भी कोई ध्यान नहीं दिया। यह वाकया 16 मार्च की रात का है। वकील संजय तिवारी अपने एक जान-पहचान वाले रामलखन शर्मा के घर हुई चोरी के बारे में पूछने थाने गए थे। तिवारी का कहना है कि जैसे ही उन्होंने केस के बारे में पूछताछ की, थाना प्रभारी संदीप भारती उन पर बुरी तरह उखड़ गए। उन्होंने न केवल गाली-गलौज जैसी भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि आवेदन पत्र फेंकते हुए उन्हें वहां से चले जाने को कहा। नशे में होने और धमकी देने का आरोप संजय तिवारी ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उस समय थाना प्रभारी नशे में लग रहे थे। जब तिवारी ने पूछा कि 14 तारीख को हुई चोरी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, तो थानेदार ने कथित तौर पर कहा कि “मेरे पास सिर्फ यही काम नहीं है।” बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें पुलिस बुलाकर बाहर फिंकवाने और ट्रांसफर कराने की धमकी तक दे डाली गई। वकीलों में भारी नाराजगी इस घटना के बाद शहर के वकीलों में काफी गुस्सा है। वकील संघ के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद शुक्ला के साथ करीब 25 वकीलों ने एसपी को ज्ञापन दिया है। सभी की मांग है कि ऐसे अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दें कि संजय तिवारी साल भर पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। एसपी ने बैठाई जांच मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसकी जांच एडिशनल एसपी विक्रम सिंह को सौंप दी है। एसपी का कहना है कि जांच की रिपोर्ट आने के बाद जो भी सच सामने आएगा, उसी हिसाब से थानेदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link