राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 17 मार्च को उज्जैन में आयोजित विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे।
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार सुबह 11 बजे होगा। विश्वविद्यालय के माधव भवन प्रशासनिक परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। सीएम दीक्षांत समारोह के बाद शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन भी करेंगे। इस दौरान वे अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और सीएम के साथ राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया,सम्मानीय अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 103 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 01 विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह के बाद सीएम मोहन यादव उज्जैन शहर को 700 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात देंगे। दोपहर 01 बजे से शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन करेंगे। गीता भवन का निर्माण 1 लाख वर्ग फीट पर त्रिवेणी विहार योजना में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इस परियोजना अंतर्गत गीता भवन परिसर में आडिटोरियम 12700 वर्ग फीट, ई-लाईब्रेरी 3600 वर्ग फीट में निर्माण कार्य किया जाएगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा कियान्वित की जा रही नगर विकास योजनाओं एवं सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के अंतर्गत 662.46 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
Source link