हमीदिया अस्पताल में फायरिंग करने वाला शादाब जलगांव में गिरफ्तार: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमले के बाद अस्पताल में की थी फायरिंग; भोपाल लाने की तैयारी – Bhopal News

हमीदिया अस्पताल में फायरिंग करने वाला शादाब जलगांव में गिरफ्तार:  हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमले के बाद अस्पताल में की थी फायरिंग; भोपाल लाने की तैयारी – Bhopal News


भोपाल में गैंगस्टर ने हिस्ट्रीशीटर के बेटे को गोली मारी थी।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट को महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आर

.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 4.45 बजे शादाब गेट ने अपने साथियों शाजेब गेट, अनस कुरैशी, अल्लू परवेज, शाहबर टैंकर और गुड्डू स्टेशन के साथ मिलकर अशोका गार्डन इलाके के तिरंगा चौराहे पर हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के 19 वर्षीय बेटे इमरान को घेर लिया था।

हमले में घायल हुआ लल्लू रईस का बेटा इमरान, पैर में गोली लगी।

बताया जा रहा है कि इमरान 80 फीट रोड स्थित चाय-नाश्ते की दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई। जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागा, लेकिन बदमाश पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए और वहां भी गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली इमरान के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

हथियारों से लैस हमीदिया अस्पताल पहुंची गैंग, फायरिंग

इसके बाद शादाब गेट गैंग हथियारों से लैस होकर हमीदिया अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल परिसर में भी फायरिंग कर दी। गोली अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जाकर लगी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खिड़की में गोलियां लगने से कांच टूट गए हैं। गोली लगने से दीवारों पर भी निशान बन गए हैं।

दो साल पुरानी रंजिश में हमला

लल्लू रईस का कहना है कि करीब दो साल पहले इमरान ने शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने यह हमला किया।

मामले में जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार तड़के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर फायरिंग हुई। शादाब गेट और उसके गिरोह के 8-10 बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां चलाईं। एक गोली हिस्ट्रीशीटर के बेटे के पैर में लगी है। मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है।पढ़ें पूरी खबर



Source link