ऑटो में 20 लाख का 76 किलो गांजा मिला: तस्कर ओडिशा से विदिशा ले जा रहे थे, सिवनी में 2 आरोपी गिरफ्तार – Seoni News

ऑटो में 20 लाख का 76 किलो गांजा मिला:  तस्कर ओडिशा से विदिशा ले जा रहे थे, सिवनी में 2 आरोपी गिरफ्तार – Seoni News




सिवनी जिले के घंसौर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भोपाल और स्थानीय पुलिस ने बुधवार, 18 मार्च की शाम को एक ऑटो से करीब 76 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। NCB भोपाल को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक ऑटो में गांजा भरकर विदिशा ले जाया जा रहा है। इस जानकारी पर घंसौर पुलिस के साथ मिलकर टोल नाके पर घेराबंदी की गई। जब संदिग्ध ऑटो (MP 04 AR 6965) को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला। दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है- रामबाबू मीना (36 वर्ष): निवासी ग्राम भाटनी, विदिशा। इमरत सिंह मीना (46 वर्ष): निवासी गंज बासौदा, विदिशा। बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह खेप ओडिशा से लाई जा रही थी। पुलिस और NCB को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह काम कर रहा है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गांजा विदिशा में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link