‘जंबो-कॉम्बो’ होगा बादशाह खान टीम का ब्रम्हास्त्र, 22 गज की पहेली तैयार

‘जंबो-कॉम्बो’ होगा बादशाह खान टीम का ब्रम्हास्त्र, 22 गज की पहेली तैयार


होमखेलक्रिकेट

‘जंबो-कॉम्बो’ होगा बादशाह खान टीम का ब्रम्हास्त्र, 22 गज की पहेली तैयार

Last Updated:

फाफ डु प्लेसी ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा हो, लेकिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वह बहुत जरूरी होंगे. डु प्लेसी ने जियो हॉटस्टार से कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच सुनील नारायण और चक्रवर्ती की गेंदबाजी के लिए अच्छी होनी चाहिए

Zoom

IPL 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए अहम होगा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का रोल

नई दिल्ली. आईपीएल की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है और हर टीम अपनी ताकत और कमजोरी पर काम करना शुरु हो चुका है. कोलकाता नाइटराइडर्स की बात करें तो पिछले कई सीजन से वो अपने दोनों मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के दमपर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाने की कोशिश करते रहते है, 2026 के सीजन में भी ये दोनों टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते है.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा हो, लेकिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वह बहुत जरूरी होंगे. डु प्लेसी ने जियो हॉटस्टार से कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच सुनील नारायण और चक्रवर्ती की गेंदबाजी के लिए अच्छी होनी चाहिए. उन्होंने कहा, अगर मैं केकेआर टीम में होता तो मैदानकर्मियों से कहता कि पिच को स्पिन के लिए तैयार करें.

कोलकाता तैयार करें स्पिन फ्रेंडली पिच 

केकेआर के पास चक्रवर्ती और नारायण जैसे दो शानदार गेंदबाज हैं. ये दोनों टी20 क्रिकेट के सबसे अच्छे स्पिनर हैं. वरुण और नारायण का अच्छा प्रदर्शन जरूरी है. अगर वे ऐसी पिच पर खेलेंगे जहां वे अपनी पूरी ताकत नहीं दिखा सकते, तो टीम अपनी सबसे बड़ी ताकत खो देगी. डु प्लेसी ने कहा, हां, वे किसी भी पिच पर अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. लेकिन आईपीएल में केकेआर की सफलता के लिए, चक्रवर्ती और नारायण को अच्छा खेलना होगा. पिच को इन दोनों को ध्यान में रखकर ही तैयार करना चाहिए.

रहाणे की रणनीति पर नजर 

टी20 विश्व कप में भारत की जीत के दौरान चक्रवर्ती का प्रदर्शन औसत रहा था. उन्होंने 14 विकेट लिए लेकिन उनका इकोनॉमी रेट नौ से ज्यादा था. पिछले सीजन में केकेआर अंक तालिका में नीचे से तीसरे स्थान पर थी और 14 में से सिर्फ पांच मैच जीती थी. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी. यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान पर होगा. डु प्लेसी ने कहा कि कैमरन ग्रीन भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पर अपनी 25.2 करोड़ रुपये की कीमत का दबाव रहेगा.



Source link