भोपाल में कवि सम्मेलन, कुमार विश्वार होंगे शामिल: सड़कें भी रहेंगी डायवर्ट; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News

भोपाल में कवि सम्मेलन, कुमार विश्वार होंगे शामिल:  सड़कें भी रहेंगी डायवर्ट; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

रेल यात्रियों को सुविधा

  • यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
  • रेलवे ने भोपाल मंडल होकर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें प्रयागराज–हडपसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन और रक्सौल–उधना स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
  • इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और सीहोर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय

  • नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्थित माता शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाले वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था 19 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी।पढ़ें पूरी खबर

यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट

  • बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।पढ़ें पूरी खबर
  • बुधवार 18 मार्च को अटल पथ (तात्या टोपे मार्ग) टीटी नगर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्लेटिनम प्लाजा से अपेक्स बैंक तिराहा के बीच मंच लगाए जाने के कारण इस मार्ग पर सामान्य यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालक माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा, जवाहर चौक, रंगमहल मार्ग से या फिर माता मंदिर, सेकेंड स्टॉप और तरुण पुष्कर लिंक रोड-1 के रास्ते आवागमन कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए लाड़ली लक्ष्मी पथ, जैन मंदिर के सामने और स्टेडियम के सामने वाली सड़क पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

कवि सम्मेलन

हिंदू नववर्ष के स्वागत में आज राजधानी भोपाल में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था “कर्मश्री” द्वारा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। आयोजन आज रात 8 बजे अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग, टीटी नगर में होगा, जहां 50 हजार से अधिक श्रोता शामिल होंगे।

ये कवि होंगे शामिल

– कवि डॉ. कुमार विश्वास जी (संयोजन)
– हास्य कवि दिनेश बावरा जी
– पैरोडीकार कवि सुदीप भोला जी
– कवि अजय अंजाम जी
– कवि कुशल कुशलेन्द्र जी
– कवियत्री सान्या राय जी

शलाका चित्र प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी चल रही है।

प्रदर्शनी में गौंड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है।

खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई

कैंपस/जॉब

बरकतुल्ला विश्वविद्यालय

बरकतुल्ला विश्वविद्यालय (बीयू), भोपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2025-26 सत्र की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले छात्रों को वोकेशनल, ओपन इलेक्टिव, मेजर और माइनर विषयों को अपडेट करना अनिवार्य होगा, ताकि फॉर्म भरने की सुविधा मिल सके।

सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 7 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। अपडेट न करने पर फॉर्म नहीं खुलेगा। परीक्षा करीब 60 हजार छात्रों की होने की संभावना है।

9वीं कक्षा के बच्चों को इसरो में दो हफ्ते की ट्रेनिंग का मौका

इसरो ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम YUVIKA की घोषणा की। यह दो सप्ताह का विशेष रेसीडेंशियल प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। जिसमें देशभर के चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी इसरो के 7 केंद्रों में दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 1 जनवरी तक कक्षा 9 में पढ़ रहे हों, किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत हों और भारत में पढ़ाई कर रहे भारतीय नागरिक हों।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी से शुरू हो गया, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। पहली चयन सूची 13 अप्रैल और दूसरी चयन सूची 20 अप्रैल को जारी होगी।

चयनित छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 22 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ISRO के वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद का मौका मिलेगा।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link