Last Updated:
अहले सुन्नत समिति मध्यप्रदेश के महासचिव तौकीर निजामी ने वीडियो जारी करके मुस्लिम समुदाय से की ईद की खरीदारी अपनों से करने की अपील की. उनके इस बयान पर हिंदू संगठन उत्सव समिति ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है और नवरात्र में मुस्लिम दुकानकारों के बहिकार का भी संकल्प लेने की बात कही है.
पीरजादा तौकीर निजामी के बयान पर मचा बवाल
रिपोर्ट-रामाकांत दुबे/भोपाल
मुस्लिम धर्म का पवित्र महीना रमजान चल रहा है और आने वाले ईद को लोग समुदाय के लोग काफी खुश हैं. अब अहले सुन्नत समिति के महासचिव पीरजादा तौकीर निजामी ने वीडियो जारी करके मुस्लिमों को मुस्लिम दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील की है. इसके बाद से ही प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. हिंदू संगठन ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई है और नवरात्र की खरीदारी मुस्लिम दुकानदारों से नहीं करने की बात कही है और उनका बहिष्कार करने के लिए बोला है.
वीडियो जारी करके क्या बोले पीरजादा तौकीर निजामी?
अहले सुन्नत समिति के महासचिव पीरजादा तौकीर निजामी ने वीडियो जारी करके कहा कि भाईजान, भाईजानों से ही रमजान और ईद की खरीदारी करें. मुसलमान हमारी कौम की आर्थिक हालत को मजबूत करें. समाज की माली हालात सुधारने के लिए अपने पैसे का सही इस्तेमाल करें. इससे कौम की मदद हो सके.
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने किया पलटवार
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि मुसलमानों की सही नीयत सामने आई है. हमने जब रक्षाबंधन और दीपावली पर अपना त्योहार अपनों से व्यापार की बात कही, तो कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों के पेट में दर्ज हो रहा था.
नवरात्र के लिए संकल्प लेने की कही बात
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि फतवा जारी करने वाले पंपलेट बांटने वाले अब सीधे वीडियो बनाकर अपील कर रहे हैं. हिंदू संगठन ने सनातनियों से की अपील गुढ़ी पाडवा और चैत्र नवरात्र की खरीदारी के लिए मुस्लिम दुकानों का बहिष्कार करें. हर सनातनी मां भगवती के सामने संकल्प ले की नवरात्र की खरीदारी मुस्लिम दुकानदारों से नहीं करेंगे. उन्होंने पीरजादा तौकीर निजामी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.