स्लोगन तक सीमित सफाई, नगर की एकमात्र नदी गंदगी से बेहाल – Raisen News

स्लोगन तक सीमित सफाई, नगर की एकमात्र नदी गंदगी से बेहाल – Raisen News




सुल्तानपुर| नगर के बीचों-बीच बहने वाली एकमात्र नदी इन दिनों गंदगी का शिकार बनी हुई है। नगर परिषद ने स्वच्छता को लेकर जगह-जगह स्लोगन लिखवाकर जुर्माने का प्रावधान तो दर्शाया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात नहीं बदले हैं। शहर के कई हिस्सों में कचरा फैला नजर आता है और नदी की सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल नारों से व्यवस्था नहीं सुधरेगी, बल्कि नियमित सफाई और निगरानी जरूरी है। नागरिकों ने परिषद से नदी की साफ-सफाई पर प्राथमिकता देने की मांग की है। – हेमंत चौहान, स्थानीय निवासी।



Source link