Last Updated:
Indore News: एमपी के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में रबर कारोबारी और उनकी गर्भवती बहू समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं. मृतकों में 6 लोग उनके रिलेटिव थे, जो किशनगंज से एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे. यह हादसा बुधवार तड़के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ. आखिर कैसे यह भयंकर हादसा हुआ, जिसमें 8 लोग अपनी जान गंवा बैठे.
इंदौर भीषण अग्निकांड
मिथिलेश गुप्ता, (इंदौर)
Indore Fire Inside Story: मध्य प्रदेश के इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच एक घर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.
गैस सिलेंडर फटने से बढ़ी तबाही
घर में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे. जैसे ही आग वहां पहुंची, एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए. धमाके इतने तेज थे कि पूरा इलाका दहल गया और मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.
लोगों को नहीं मिला बचने का मौका
इस हादसे के समय सभी लोग गहरी नींद में थे. आग तेजी से फैलने की वजह से किसी को संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. कुछ लोग किसी तरह बाहर निकल पाए, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस कर रह गए.
पारिवारिक कार्यक्रम बना हादसे का कारण
बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी मौजूद थे. इसी वजह से इस हादसे में ज्यादा लोग प्रभावित हुए.
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई समस्या
संकरी गलियों और तेज आग के कारण से फायर ब्रिगेड को राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. टीम को छत तोड़कर अंदर जाना पड़ा.
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Commissioner of Police for Indore, Santosh Kumar Singh says, “…As per initial investigations, an electrical vehicle was being charged outside the house and the charging point exploded…The fire then spread to the house from the car…More than… https://t.co/3eyJQ5ydPG pic.twitter.com/BGWZreycQr