इंदौर मेट्रो अप्रैल माह में गांधी नगर से रेडिएशन चौरहे तक चलना शुरू हो जाएगी। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम इंदौर मेट्रो का आखिरी निरीक्षण करके बुधवार शाम को इंदौर से रवाना हो गई है। टीम में मेट्रो कमिश्नर नीलाभ्र सेनगुप्ता भी मौजूद थे। CMRS की टीम अब दिल्ली जाकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद वह NOC जारी करेगी। एनओसी मिलते ही इंदौर में गांधी नगर से रेडिशन चौराहे तक मेट्रो आम लोगों के लिए चलने लगेगी। इंदौर मेट्रो रेल प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि सीएमआरएस की तरफ से मार्च के आखिरी में NOC रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसके बाद मेट्रो का कर्मशियल रन शुरू हो जाएगा। अप्रैल के शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाने इंदौर आ सकते हैं। अगर किसी कारण से पीएम मोदी नहीं आ पाएंगे तो फिर सीएम मोहन यादव ही इसका हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। मेट्राे सूत्रों ने बताया कि सीएमआरएस का दौरा अब पूरा होने के बाद वह अब अपनी रिपोर्ट तैयार करके मध्य प्रदेश सरकार को देगी। यहां से एनओसी मिलने के बाद कमर्शियल रन की फाइनल डेट तय होगी। इस बार खुद पीएम इंदौर मेट्रो में सफर करने आ सकते है, क्योंकि 31 मई को 6.5 किमी के हुए कर्मशियल रन के लिए पीएम ने इंदौर मेट्रो को भोपाल से ही हरी झंडी दिखाई थी। हांलाकी मेट्रो के जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पीएमओ से अगर समय नहीं मिल पाएगा तो फिर सीएम ही इंदौर आकर इसका शुभारंभ करेंगे। सीएमआरएस की टीम हुई रवाना इंदौर में मेट्रो का निरिक्षण करने आई सीएमआरएस की टीम सोमवार को पहुंच गई थी। टीम बुधवार शाम में अपना काम पूरा करके रवाना हो गई है। सीएमआरएस नीलाभ्र सेनगुप्ता खुद टीम के साथ इंदौर आए थे, मेट्रो कमिश्नर सेनगुप्ता ने हाल ही में पद संभाला है। उनसे पहले जनक कुमार गर्ग थे, जो सेवानिवृत्त हो गए। सेनगुप्ता पहली बार मेट्रो का निरीक्षण करने इंदौर पहुंचे थे। हालांकि, टीम पुरानी ही है। सीएमआरएस के दौरे के चलते मेट्रो अफसर अलर्ट पर थे। डिपो के अंदर किसी को भी आने-जाने नहीं दिया गया। ताकि, निरीक्षण में किसी प्रकार की दिक्कतें न हों। तीन फेज में तैयार हो रही इंदौर मेट्रो, इस बार दुसरे फेज का हुआ निरीक्षण इंदौर मेट्रो को कुल 3 फेज में पूरा किया जा रहा है। इसमें एक फेज में कर्मशियल रन हो चुका है। वहीं अब सीएमआरएस की टीम दूसरे फेज के लिए निरिक्षण करने आई थी। वहीं जबकि तीसरे फेज के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तीसरे फेज का काम भी शुरू हो गया है। इंदौर मेट्रो फेज-2 के स्टेशन सुपर कॉरिडोर स्टेशन 2, 1, भोरासला चौराहा, एमआर 10 रोड, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त चौराहा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन, विजय नगर चौराहा और मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल)। इंदौर मेट्रो का किराया 20 रुपए से लेकर 80 रुपए तक रहेगा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर मेट्रो का किराया दुसरे फेज के कर्मशियल रन के लिए छह जोन में बांटा जाएगा। इस 6 जोन के तहत इंदौर मेट्रो के 28 स्टेशन आएंगे। न्यूनतम किराया 20 रुपए रहेगा जबकि अधिकतम किराया 80 रुपए रहेगा।
Source link