Last Updated:
गौमांस तस्करी के आरोप में असलम चमड़ा को सेशन कोर्ट ने जमानत दे थी. अब उन पर NSA के तहत कार्रवाई की गई है. इसकी पुष्टि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने की है. असलम कुरैशी पर आरोप है कि स्लॉटर हाउस में गोवंश का अवैध कत्ल कर मांस मुंबई भेजा जा रहा था.
असलम चमड़ा पर पुलिस ने NSA के तहत की कार्रवाई
रिपोर्ट-रामाकांत दुबे
Bhopal News: भोपाल पुलिस ने असलम कुरैशी उर्फ चमड़े के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम(NSA) के तहत की कार्रवाई की है. उन पर गौमांस तस्करी का आरोप लगा है. इससे पहले भोपाल सेशन कोर्ट ने असलम को जमानत दी थी. जब असलम को जमानत मिली थी, तब कई हिंदू संगठनों ने जमानत दिए जाने का विरोध किया था और रासुका लगाने की मांग की थी. अब जमानत के अगले दिन ही असलम को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है.
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पुलिस ने असलम चमड़ा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे गांधीनगर थाना ले जाया गया है. पुलिस कमिश्नर ने भी उसकी गिरफ्तारी को कन्फर्म किया है.
विश्वास सारंग ने कही ये बात
गौ तस्कर असलम चमड़ा के ऊपर रासुका की कार्रवाई होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गौ हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा. मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है. ऐसे गौ हत्यारे, जिन्होंने गौमाता की हत्या की है वो बख्शें नहीं जाएंगे. असलम चमड़ा के ऊपर और सख़्त कार्रवाई होगी. सुनिश्चित किया जाएगा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो.
माफी के लायक नहीं उसका कृत्य: बीजेपी विधायक
असलम चमड़ा पर हुई कार्रवाई पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह डॉक्टर मोहन यादव की सरकार है जो गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प है उसे पूरा करेगी और असलम चमड़ा और उसके जितने भी छोटे-मोटे गुर्गे चमड़े हैं सब की चमड़ी उधेड़ी जाएगी. उसका जो कृत्य है वह माफी के लायक नहीं है. भले ही कोर्ट ने बेल दे दी हो लेकिन सरकार ने अपना काम किया है और गौमांस तस्करी से जुड़े और भी लोगों पर ऐसी ही सख्त कार्यवाही की जाएगी.
भोपाल में बीजेपी के नेता कृष्णा घाढगे तो एक कदम आगे चले गए और उन्होंने असलम चमड़ा के पीछे के नेताओं को चेतावनी दी. इसके अलावा असलम को खुले आम जूता मारने की बात भी कही.