खरगोन में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ का मंचन: 500 से ज्यादा लोग हुए शामिल, मंदिरों में स्थापित हुए ब्रह्मध्वज – Khargone News

खरगोन में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ का मंचन:  500 से ज्यादा लोग हुए शामिल, मंदिरों में स्थापित हुए ब्रह्मध्वज – Khargone News




खरगोन में हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) के अवसर पर गुरुवार सुबह 10 बजे विक्रम महोत्सव के तहत सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग और महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के कलाकारों ने ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाटक का मंचन किया, जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और नपाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा और सनातन धर्म से जुड़े 500 से अधिक लोग शामिल हुए, वहीं गायत्री परिवार ने चौराहों पर लोगों को तिलक लगाया और शहर के प्रमुख मंदिरों में ब्रह्मध्वज स्थापित किए गए। कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रदेश के संस्कृति विभाग और महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के कलाकारों ने ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाटक का मंचन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार और नपाध्यक्ष छाया जोशी ने किया। अतिथियों ने हिंदू नववर्ष की बधाई दी और सरकार के उन प्रयासों की सराहना की, जिनके तहत देश के गौरवशाली इतिहास को जनता के सामने रखा जा रहा है। 500 से अधिक लोग रहे मौजूद, बांटी गई विशेष पुस्तिका कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नाग दिवे, सीएमओ कमला कौल सहित 500 से अधिक शिक्षा और सनातन धर्म से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषय पर एक विशेष पुस्तिका भी वितरित की गई। इस पुस्तिका में भारतीय नववर्ष की परंपरा, इतिहास और इसके महत्व की विस्तृत जानकारी शामिल थी। चौराहों पर लगाया तिलक, मंदिरों में स्थापित हुए ब्रह्मध्वज गुड़ी पड़वा के अवसर पर शहर में गायत्री परिवार ने विभिन्न चौराहों पर लोगों को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, विक्रम संवत् नववर्ष के अवसर पर शहर के सिद्धि विनायक सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में विधि-विधान से ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए गए।



Source link