ग्वालियर में सड़क पर काला तेल फैला, VIDEO: आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार फिसलकर घायल, ट्रैफिक पुलिस ने रास्ता रोका – Gwalior News

ग्वालियर में सड़क पर काला तेल फैला, VIDEO:  आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार फिसलकर घायल, ट्रैफिक पुलिस ने रास्ता रोका – Gwalior News


इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काले तेल से स्कूटी सवार महिला को मदद करने के दौरान गिरते हुए अन्य राहगीर

ग्वालियर के तानसेन होटल तिराहा पर गुरुवार दोपहर तेल फैल गया। इस घटना के कारण आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो गए। यहां तक कि घायलों को बचाने आए कुछ लोग भी तेल पर फिसलकर गिर पड़े।

शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक तानसेन होटल तिराहा से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। तेल फैलने के बाद वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक एक के बाद एक फिसलते चले गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गिरे हुए लोगों की मदद करने पहुंचे अन्य लोग भी फिसलकर जमीन पर गिर पड़े।

हालात को देखते हुए कुछ अन्य वाहन चालकों ने अपनी ओर से गाड़ियों को डायवर्ट करना शुरू किया। थोड़ी देर बाद ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर तेल फैले हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया और यातायात को नियंत्रित किया। घायल बाइक सवारों में से एक का नाम नितिन तिवारी बताया गया है। जिसने घटना की विस्तृत जानकारी दी।

खबरें और भी हैं…



Source link