चैत्र नवरात्रि 2026: जहां मां काली का सिर 45° झुका, भक्तों की हर मुराद पूरी, इन 6 देवी मंद

चैत्र नवरात्रि 2026: जहां मां काली का सिर 45° झुका, भक्तों की हर मुराद पूरी, इन 6 देवी मंद


होमफोटोफोटो

भोपाल के 6 प्राचीन देवी मंदिर, जहां नवरात्रि में उमड़ती है आस्था,हर इच्छा पूरी

Last Updated:

Top 6 Durga Temples: राजधानी भोपाल में अगर आप इस चैत्र नवरात्रि प्रमुख देवी मंदिरों की दर्शन करना चाहते हैं, तो शहर के इन टॉप 6 मंदिरों में दर्शन करना बिल्कुल ना भूलें. जहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है और ये मंदिर अपनी प्राचीन पहचान के लिए जाने जाते हैं, देखिए भोपाल के सबसे फेमस माता मंदिर.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस चैत्र शहर के कई बड़े मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रहेगी. इसमें सबसे फेमस पुराने भोपाल के बीचों बीच बसा स्वर्ण मंदिर जिसको मां कर्फ्यू वाली माता मंदिर भी कहा जाता है. इस मंदिर में माता की स्थापना के समय कर्फ्यू लगा था. जिसके कारण मंदिर का नाम भी कर्फ्यू वाली माता पड़ गया. ये मंदिर भवानी चौक, पीर गेट, सोमवार पर स्थित है.

भोपाल में सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिरों में शहर के दिल में बसा माँ काली का प्राचीन माता मंदिर मौजूद है. जहां भक्तों की नवरात्रि पर बड़ी भीड़ उमड़ती है. यह मंदिर साउथ टीटी नगर, माता मंदिर चौराहे के पास स्थिति है. जहां नवरात्रि पर विशेष आयोजन होते हैं.

तालों के शहर भोपाल में चैत्र नवरात्रि की अलग ही धूम दिखने लगी है. इसी बीच अगर आप भी शहर के टॉप-6 प्रसिद्ध मंदिरों की दर्शन करना चाहते हैं तो यहां जान लीजिए फेमस मंदिर. इसमें श्री मां काली बीजासन मंदिर जो कोलार रोड़, चुनाभट्टी पर स्थित है. यह मंदिर हर नवरात्रि भक्तों की खास श्रद्धा का केंद्र रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजधानी भोपाल के टॉप देवी मंदिरों में झील के किनारे बने श्री मां कालिका मंदिर, कालीघाट भक्तों की भारी भीड़ का हर नवरात्रि गवाह रहता है. यह मंदिर भोपाल के छोटे तालाब किनारे तलैया थाने के पास सुल्तानिया रोड़ पर बना है.

इस चैत्र नवरात्रि आप राजधानी भोपाल से सिर्फ 18 किलोमीटर दूर रायसेन के गुदावल में प्रसिद्ध कंकाली माता मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं. यहां विराजी मां कंकाली को देश में अकेली ऐसी प्रतिमा कहा जाता है. जिनकी गर्दन 45 डिग्री झुकी दिखाई देती है.

राजधानी भोपाल में चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के उत्सव के बीच आप भोपाल के लालघाटी चौराहे इलाके में स्थित माता मंदिर भक्तों की भारी भीड़ के लिए फेमस है.



Source link