Last Updated:
Mp Youngest Chess Player: सागर की 6 साल से भी कम उम्र की बच्ची अमायरा ने चेस की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है. मदुरई में आयोजित नेशनल ग्रैंडमास्टर ओपन चैंपियनशिप में शानदार जीत हासिल कर उसने वर्ल्ड रैंकिंग में 13वां स्थान पाया है. 3 साल की उम्र से चेस खेल रही अमायरा अब तक 50 से ज्यादा टूर्नामेंट खेल चुकी है. उसकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा मध्य प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है. जानिए कैसे एक छोटी सी बच्ची ने अपने जुनून और मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया.
Sagar News: जिस उम्र में बच्चे ठीक से लिखना-पढ़ना सीखते हैं, उस उम्र में सागर की नन्ही अमायरा शतरंज की दुनिया में कमाल कर रही है. तमिलनाडु के मदुरई में हुई नेशनल ग्रैंडमास्टर ओपन चेस चैंपियनशिप में अमायरा ने शानदार जीत दर्ज की. उसने गोवा के फिडे रेटेड खिलाड़ी प्रवीण चिट्ठे को हराकर सबको चौंका दिया. इस जीत के बाद गर्ल्स कैटेगरी में उसकी वर्ल्ड रैंक 13 हो गई है.
3 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर
अमायरा का चेस सफर तब शुरू हुआ जब वह सिर्फ 3 साल की थी. उसके दादा ने उसे बर्थडे पर चेस बोर्ड गिफ्ट किया था. वहीं से खेल-खेल में उसने शह और मात के दांव-पेंच सीख लिए. परिवार वालों को भी जल्दी ही समझ आ गया कि बच्ची में कुछ खास है. 4 साल की उम्र में उसने पहला टूर्नामेंट खेला और जीत भी लिया. बस, फिर क्या था अमायरा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
50 से ज्यादा टूर्नामेंट, हर जगह जीत
आज अमायरा पूरे देश में 50 से ज्यादा टूर्नामेंट खेल चुकी है. हाल ही में मदुरई में उसने तीन टूर्नामेंट खेले और तीनों में ही प्राइज जीते. उसे फिडे रेटिंग 1450 भी मिल चुकी है. फिलहाल वह अंडर-7 गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है.
पूरा परिवार बन गया ‘चेस फैमिली’
अमायरा का जुनून ऐसा है कि अब पूरा परिवार चेस सीख चुका है. उसकी मां सायरा ने भी बेटी से ही शतरंज खेलना सीखा. परिवार वालों का कहना है कि अमायरा रोज 3-4 घंटे तक चेस खेलती है. अगर कोई साथ न मिले तो वह अकेले या मोबाइल पर भी प्रैक्टिस करती रहती है.
आगे का सपना और तैयारी
पिता आसिफ खान का कहना है कि बेटी की मेहनत देखकर बहुत गर्व होता है. वह हर बड़े टूर्नामेंट में अमायरा को भेजना चाहते हैं. 23 मार्च से भोपाल में होने वाले क्लासिकल टूर्नामेंट में भी अमायरा हिस्सा लेने वाली है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें