नेपा मिल को कार्यशील पूंजी दिलाने प्रयास तेज: सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की; मंत्री ने नेपानगर आने का आश्वासन दिया – Burhanpur (MP) News

नेपा मिल को कार्यशील पूंजी दिलाने प्रयास तेज:  सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की; मंत्री ने नेपानगर आने का आश्वासन दिया – Burhanpur (MP) News




खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने नेपानगर स्थित नेपा लिमिटेड को निरंतर और पूर्ण क्षमता से संचालित करने के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने इस मांग को गंभीरता से सुनते हुए कार्यशील पूंजी पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। साथ ही, उन्होंने जल्द नेपानगर आने की बात भी कही है। सांसद पाटील ने मंत्री से आग्रह किया कि नेपा मिल को निरंतर और पूर्ण क्षमता से संचालित करने के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मिल में उत्पादन शुरू होने से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है, लेकिन इसकी स्थिरता और विस्तार के लिए वित्तीय सहयोग महत्वपूर्ण है। आदिवासी अंचलों की अर्थव्यवस्था में होगा सुधार पाटील ने मंत्री को अवगत कराया कि नेपा मिल के पूर्ण संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे आसपास के आदिवासी अंचलों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार आएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके सशक्त संचालन से विकास को नई गति मिलेगी। मिल का उत्पादन शुरू कराने के लिए जताया आभार मुलाकात के दौरान सांसद पाटील ने नेपा मिल के पुनः संचालन में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री की सकारात्मक पहल से ही मिल में उत्पादन दोबारा शुरू हो सका है। मंत्री कुमारस्वामी ने दिया नेपानगर आने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने सांसद की मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि नेपा मिल के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के विषय में केंद्र सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। मुलाकात के बाद सांसद पाटील ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से नेपा मिल जल्द ही पूरी क्षमता से संचालित होगी, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास का नया दौर शुरू होगा। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने नेपानगर आने का आश्वासन भी दिया है।



Source link