नेशनल हाईवे पर तिरछा दौड़ता ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग: ओवरलोड भूसे से बिगड़ा संतुलन, राजगढ़ पुलिस की चेतावनी के बावजूद नहीं रुका था ड्राइवर – rajgarh (MP) News

नेशनल हाईवे पर तिरछा दौड़ता ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग:  ओवरलोड भूसे से बिगड़ा संतुलन, राजगढ़ पुलिस की चेतावनी के बावजूद नहीं रुका था ड्राइवर – rajgarh (MP) News




राजगढ़ में गुरुवार को जालपा माता मंदिर के पास नेशनल हाईवे-52 पर भूसे से भरा एक ट्रक तिरछा होकर पलट गया। यह पूरा घटनाक्रम एक कार में बैठे युवक के मोबाइल कैमरे में लाइव कैद हो गया। दरअसल, चैत्र नवरात्रि के चलते मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ है। इसी बीच विदिशा जिले के सिरोंज से राजस्थान जा रहा ट्रक (MP09 HH9466) क्षमता से अधिक भूसा लादे हुए था। ओवरलोडिंग के कारण ट्रक संतुलन खो चुका था और राजगढ़ से जालपा माता मन्दिर की और हाईवे सड़क पर तिरछा होकर खतरनाक अंदाज में बढ़ रहा था। धीरे-धीरे खरता बढ़ते जा रहा था। पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुका ड्राइवर
मौके पर डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल मोहिन खान, चंद्रभान गुर्जर और सतीश भिलाला ने जब यह नजारा देखा, तो उन्हें अंदाजा हो गया कि अब बस कुछ ही क्षणों की बात है। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी सड़क के बीच खड़ी कर दी और दोनों ओर से ट्रैफिक रुकवा दिया। पुलिसकर्मी तेज आवाज में लगातार लोगों को चिल्लाकर रोकते रहे- “आगे मत बढ़ो… ट्रक असंतुलित है…” इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस की लगातार चेतावनी के बावजूद ट्रक ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका। ट्रक तिरछा होता हुआ आगे बढ़ता रहा और अचानक एक झटके में सड़क पर पलट गया। इस घटनाक्रम को एक कार के अंदर से कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस के नहीं रोकने पर हो सकता था हादसा
वीडियो में साफ नजर आता है कि अगर पुलिस कुछ सेकंड भी देर कर देती, तो हाईवे से निकलने वाले वाहन इस ट्रक की चपेट में आ सकते थे। नवरात्रि के कारण सड़क से गुजर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या को देखते हुए यह हादसा बेहद भयावह हो सकता था। ट्रक पलटने के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत ट्रक का कांच तोड़कर ड्राइवर फूलसिंह अहीरवाल (निवासी बाराखेड़ी, जिला विदिशा) और क्लीनर संतोष यादव को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।



Source link