Last Updated:
Burhanpur Farmer Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक किसान ने बिना पढ़े-लिखे खेती में बड़ा मुकाम हासिल किया है. 60 एकड़ जमीन पर खेती कर यह किसान हर साल 10 से 15 लाख रुपए की कमाई कर रहा है. खास बात यह है कि वह 15 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रहा है और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत कर रहा है. केला, गन्ना, कपास और अन्य फसलों की खेती से वह मल्टी क्रॉपिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है. जानिए कैसे अनुभव और मेहनत के दम पर यह किसान दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया है.
Illeterate Farmer Success Story: बुरहानपुर जिले के बसाड़ गांव के किसान नीलकंठ गौहरलाल की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. खास बात ये है कि उन्हें अक्षरों का ज्ञान तक नहीं है, लेकिन खेती में उनका अनुभव इतना जबरदस्त है कि आज वो 60 एकड़ जमीन पर खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं.
पिता से सीखी खेती, बनाया करियर
नीलकंठ बताते हैं कि वो कभी स्कूल नहीं गए. उन्होंने अपने पिता और दादा से ही खेती करना सीखा. पिछले 30 सालों से वो लगातार खेती कर रहे हैं और अनुभव के दम पर आज सफल किसान बन चुके हैं.
कई फसलों से तगड़ी कमाई
उनके खेतों में केला, कपास, गन्ना, सोयाबीन, मक्का और चना जैसी कई फसलें उगाई जाती हैं. इसके अलावा समय-समय पर सब्जियों की खेती भी करते हैं. इसी मल्टी क्रॉपिंग की वजह से उन्हें हर साल करीब 10 से 15 लाख रुपए की कमाई हो रही है.
15 से ज्यादा लोगों को दे रहे रोजगार
नीलकंठ सिर्फ खुद ही नहीं कमा रहे, बल्कि अपने गांव के 15 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. उनका कहना है कि उनका सबसे बड़ा सपना है कि गांव के लोगों को काम मिले और वो आत्मनिर्भर बनें.
बिना पढ़े भी सीख रहे नई तकनीक
हालांकि वो पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन फिर भी समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों से सलाह लेते हैं. नई तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को और बेहतर बनाते रहते हैं.
विदेश तक पहुंचा उनका केला
नीलकंठ का उगाया हुआ केला देश ही नहीं, विदेशों तक एक्सपोर्ट होता है. यही वजह है कि उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है और वो दूसरे किसानों के लिए मिसाल बन चुके हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें