सतना जिले की नागौद थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी पर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करने का आरोप है। नागौद थाना टीआई अशोक पाण्डेय के अनुसार, पीड़िता की जान-पहचान रिश्ते में जीजा अवधराज उर्फ छोटू लोधी (27 वर्ष, निवासी उजनेही) से फोन पर थी। आरोपी ने 17 मार्च को बस स्टैंड पर युवती से मिलकर उसे जरूरी बात कहकर अपने साथ रहिकवारा गांव ले गया। रात में घर में किया दुष्कर्म
वहां एक घर में आरोपी ने युवती को जबरन रोककर रात में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने 18 मार्च को नागौद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 62(2) एफ, 64(2) एम, 87 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
मुखबिर की सूचना मिलने पर गुरुवार को अवधराज लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिजली कंपनी में एक निजी ऑपरेटर के रूप में काम करता है।
Source link