Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

राजुल ग्रुप ने चोरी-छिपे विदेश भेजे ₹8.20 करोड़: पुर्तगाल में फ्लैट खरीदा, खाते में मिले 2 करोड़; ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की छापेमारी – Bhopal News

Madhya Pradesh Samachar19/03/2026
राजुल ग्रुप ने चोरी-छिपे विदेश भेजे ₹8.20 करोड़:  पुर्तगाल में फ्लैट खरीदा, खाते में मिले 2 करोड़; ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में की छापेमारी – Bhopal News




मध्य प्रदेश के जबलपुर में ED (प्रवर्तन निदेशालय) की भोपाल टीम ने गुरुवार को राजुल ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा। विदेशी निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। कारोबारियों के यहां से करीब 31 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पुर्तगाल में करीब 5.10 लाख यूरो (करीब ₹4.6 करोड़) का फ्लैट खरीदा है। इसके अलावा करीब 2.1 करोड़ रुपए अभी भी लिस्बन के एक बैंक खाते में जमा हैं। वहीं, लगभग 4.20 लाख यूरो (करीब 3.65 करोड़ रुपए) भी पुर्तगाल भेजे गए हैं। राजुल ग्रुप के 3 ठिकानों पर छापेमारी ईडी के मुताबिक, राजुल ग्रुप और उसके साझेदारों से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन और काले धन से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। कंपनी ने चोरी-छिपे 8.20 करोड़ रुपए से ज्यादा विदेश भेजे हैं। चोरी-छिपे विदेश भेजा गया पैसा और फ्लैट से कमाई जांच में यह भी सामने आया कि प्रियंक मेहता ने लिस्बन में फ्लैट खरीदा। उससे किराया भी कमा रहे थे, लेकिन इस विदेशी संपत्ति और कमाई की जानकारी आयकर में नहीं दी गई। इसके अलावा, एलआरएस स्कीम के तहत करीब 5.48 लाख अमेरिकी डॉलर भी विदेश भेजे गए। दस्तावेजों में और खुलासे छापे में मिले कागजों की जांच में यह भी सामने आया कि करीब 2.1 करोड़ रुपए अभी भी विदेश के बैंक खाते में जमा हैं। राजुल बिल्डर्स 1982 में शुरू हुई कंपनी है, जो जबलपुर में रियल एस्टेट का काम करती है। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें MP में ED ने फूड कंपनी के डायरेक्टर को किया गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। ईडी के मुताबिक कंपनी ने फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों का निर्यात किया और करीब ₹20.59 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Tagged Bhopal News, ED raids, FEMA, Lisbon bank account, money laundering, PMLA, Portugal flat, Priyank Mehta, Rajul Group

Post navigation

⟵ भाजपा प्रतिनिधियों ने मोनालिसा की सुरक्षा पर जताई चिंता: नाबालिग होने का आरोप लगाकर पासपोर्ट रद्द और जांच की मांग उठाई, एसपी से मिले – Khargone News
बैतूल में ईद उल फितर शनिवार को मनाई जाएगी: शहर की 10 मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज का समय तय – Betul News ⟶

Related Posts

स्मार्ट सिटी करेगी गोरखी स्कूल का कायाकल्प: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्कूल गोरखी को बनाया जाएगा मेमोरियल मॉडल स्मार्ट स्कूल
स्मार्ट सिटी करेगी गोरखी स्कूल का कायाकल्प: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्कूल गोरखी को बनाया जाएगा मेमोरियल मॉडल स्मार्ट स्कूल

Hindi News Local Mp Gwalior Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s School Gorkhi Will Be Made A Memorial Model Smart…

सीहोर में देर रात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी:  सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया; गिरफ्तारियों से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन – Sehore News
सीहोर में देर रात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया; गिरफ्तारियों से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन – Sehore News

सीहोर जिले के बुधनी में प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास 1500 वर्ग मीटर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस…

हरदा में घर के सामने से बाइक चोरी:  पड़ोसी ने 10 किमी पीछा कर चोर से बाइक छुड़ाई, बदमाश खेत में भागा – Harda News
हरदा में घर के सामने से बाइक चोरी: पड़ोसी ने 10 किमी पीछा कर चोर से बाइक छुड़ाई, बदमाश खेत में भागा – Harda News

बदमाश का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। हरदा में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। एक पड़ोसी…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories