सांसद गजेंद्र पटेल बोले- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार, होंगे बड़े खुलासे

सांसद गजेंद्र पटेल बोले- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार, होंगे बड़े खुलासे


Last Updated:

Monalisa Marriage News: सांसद गजेंद्र पटेल ने न्यूज 18 से कहा कि लड़का (फरमान खान) उत्तर प्रदेश का, लड़की (मोनालिसा) मध्य प्रदेश की और उनकी शादी केरल में हुई. केरल सरकार और PFI इस साजिश का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. केरल सरकार के मंत्री और विधायक भी शादी में पहुंचे थे.

Zoom

मोनालिसा के परिवार ने सांसद गजेंद्र पटेल से मुलाकात की.

रिपोर्ट- पंकज शुक्ला, बड़वानी. पिछले साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में वायरल हुई नीली आंखों वाली लड़की मोनालिसा इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है. मोनालिसा ने फरमान खान से शादी कर ली है. मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी को लेकर इसे लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है. मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है. अब खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल ने उसे लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई है. फरमान खान पंचर बनाने वाले का लड़का है. वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. यह शादी बड़ी साजिश है.

सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि लड़का उत्तर प्रदेश का, लड़की मध्य प्रदेश की और शादी केरल में हुई. केरल सरकार और पीएफआई इस साजिश का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. केरल सरकार के मंत्री और विधायक भी शादी में शामिल हुए थे. केरल के थाने में मोनालिसा को बैठाकर रखा गया और उसके पिता को वहां से धक्के मारकर निकाल दिया गया था. उन्हें बाहर जान से मारने की धमकी भी दी थी. मोनालिसा को केरल में फिल्म की शूटिंग के लिए बोलकर षड्यंत्र में फंसाया गया है.

सांसद से मिला मोनालिसा का परिवार
मोनालिसा के परिवार ने सांसद गजेंद्र पटेल से मुलाकात की. सांसद पटेल ने मोनालिसा को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की. उन्होंने मोनालिसा को न्याय दिलाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. वहीं मोनालिसा की मां की तबीयत ज्यादा खराब बताई जा रही है. सांसद ने मोनालिसा से न्यूज 18 के माध्यम से अपील की कि वह अपने माता-पिता, खुद अपने और परिवार के बारे में सोचे और चिंता करे. उन्होंने कहा कि सनातनी बेटियां भी लव जिहाद के षड्यंत्र से बचकर रहें. मोनालिसा के आने के बाद बड़े खुलासे होंगे.

पुलिस के पास पहुंचे मोनालिसा के माता-पिता
बताते चलें कि मोनालिसा के परिवार ने इस शादी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से फौरन कार्रवाई की मांग की है. मोनालिसा के माता-पिता बीते मंगलवार को फिल्ममेकर सनोज मिश्रा के साथ मंडलेश्वर पहुंचे थे और उन्होंने डीएसपी श्वेता शुक्ला को शिकायत दी थी. माता-पिता ने कहा कि यह सामान्य विवाह नहीं है बल्कि गलत तरीके से या जबरन रिश्ते को आगे बढ़ाया गया है. इसी आधार पर उन्होंने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link