कार की टक्कर से नाबालिग की मौत: झाबुआ के काकनवानी में हुई घटना; चालक फरार – Jhabua News

कार की टक्कर से नाबालिग की मौत:  झाबुआ के काकनवानी में हुई घटना; चालक फरार – Jhabua News




थांदला विकासखंड के ग्राम काकनवानी में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय अयान शेख की मौत हो गई। वहीं चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। अयान अपने पिता की दुकान की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल किशोर को तत्काल थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। अयान रमजान के पवित्र महीने में रोजे रख रहा था और शुक्रवार को भी वह रोजे से था। उसकी असामयिक मृत्यु की खबर फैलते ही पूरे काकनवानी क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link