खेत में आई जादुई मशीन, एक साथ होंगे 3 काम, पराली जलाने के झंझट से भी छुट्टी

खेत में आई जादुई मशीन, एक साथ होंगे 3 काम, पराली जलाने के झंझट से भी छुट्टी


होमताजा खबरकृषि

खेत में आई जादुई मशीन, एक साथ होंगे 3 काम, पराली जलाने के झंझट से भी छुट्टी

Last Updated:

Super Seeder Subsidy: किसानों के लिए सुपर सीडर मशीन खेती में बड़ा बदलाव ला रही है, जो एक साथ तीन काम करती है. सरकार की कस्टम हायरिंग स्कीम के तहत यह मशीन 50% तक सब्सिडी पर मिल रही है. बालाघाट जिले में किसानों को इसका लाभ देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह मशीन समय, मेहनत और ईंधन की बचत के साथ उत्पादन बढ़ाने में मदद करती है. जानिए कैसे आप इस मशीन को आधी कीमत में पाकर खेती को बना सकते हैं ज्यादा मुनाफे वाला.

Super Seeder Machine Subsidy: पिछले कुछ सालों में खेती में मजदूरों की कमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. ऐसे में अब किसान तेजी से मशीनों की तरफ बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि सरकार भी किसानों को आधुनिक उपकरण देने के लिए योजनाएं चला रही है. बालाघाट में भी कस्टम हायरिंग स्कीम के तहत किसानों को सुपर सीडर जैसी बड़ी मशीन सब्सिडी पर दी जा रही है.

एक मशीन, तीन बड़े काम
सुपर सीडर को खेती का ‘थ्री इन वन’ मशीन कहा जाता है. ये मशीन एक साथ पराली काटती है, उसे मिट्टी में मिलाती है और उसी समय बीज व खाद की बुआई भी कर देती है. यानी जहां पहले 3-4 बार खेत जोतना पड़ता था, अब एक ही बार में पूरा काम हो जाता है.

कम खर्च में ज्यादा फायदा
इस मशीन से न सिर्फ समय बचता है, बल्कि ईंधन की भी करीब 50% तक बचत होती है. साथ ही बीज सही गहराई और दूरी पर गिरता है, जिससे अंकुरण बेहतर होता है. सबसे बड़ी बात पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है.

आधी कीमत में ऐसे पाएं सुपर सीडर
बालाघाट जिले में इस साल करीब 57-58 सुपर सीडर सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं. इसकी कीमत आमतौर पर 2.5 से 3 लाख रुपए होती है, लेकिन सरकार 50% तक सब्सिडी देती है. किसान कृषि अभियांत्रिकी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें लॉटरी सिस्टम से चयन होता है. नाम आने के बाद डीलर चुनकर कुछ राशि जमा कर मशीन बुक करनी होती है.

किराए पर देकर भी कमा सकते हैं पैसा
सुपर सीडर सिर्फ अपने खेत के लिए ही नहीं, बल्कि कमाई का जरिया भी बन सकता है. किसान इसे किराए पर देकर अच्छी आय कमा सकते हैं. इसके लिए JForm ऐप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है, जिससे किसानों को ग्राहक ढूंढने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

खेती का नया फॉर्मूला
आज के समय में खेती में टेक्नोलॉजी अपनाना ही समझदारी है. सुपर सीडर जैसे उपकरण न सिर्फ मेहनत कम करते हैं, बल्कि मुनाफा भी बढ़ाते हैं. यही वजह है कि अब ये मशीन किसानों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link