टीम में भी जगह नहीं बनती, अफरीदी के दामाद को कौन करना चाहता है बाहर?

टीम में भी जगह नहीं बनती, अफरीदी के दामाद को कौन करना चाहता है बाहर?


होमखेलक्रिकेट

टीम में भी जगह नहीं बनती, अफरीदी के दामाद को कौन करना चाहता है बाहर?

Last Updated:

Rashid Latif blast on Shaheen Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की टी20 टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि उनकी टी20 टीम में भी जगह नहीं बनती है. शाहीन अफरीदी का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में घटिया प्रदर्शन रहा, जिसमें पाकिस्तान की टीम सुपर-8 राउंड से ही बाहर हो गई थी.

Zoom

राशिद लतीफ का शाहीन अफरीदी पर हमला.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय घमासान मचा हुआ है. पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर राशिद लतीफ ने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की टी20 टीम में जगह पर ही बड़े सवाल उठा दिए हैं. पाकिस्तान के सबसे सफल टी20 गेंदबाज को लेकर एक वायरल वीडियो में लतीफ ने साफ कहा कि शाहीन अब इस फॉर्मेट की प्लेइंग इलेवन में चुने जाने के लायक भी नहीं बचे हैं. यह बयान तब आया है जब शाहीन के ससुर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी पाकिस्तानी सिलेक्टर्स को आड़े हाथों लिया. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली करारी हार के बाद शाहीन को कप्तान बनाए जाने पर शाहिद ने कहा था कि सिलेक्टर्स को समझ ही नहीं है कि किस फॉर्मेट के लिए किसे कप्तान चुनना चाहिए.

टीम से बाहर करने की मांग
राशिद लतीफ का मानना है कि शाहीन को टी20 कप्तान बनाना तो दूर, उन्हें टीम में भी नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अब उनका समय खत्म हो चुका है, लोग उन्हें कप्तान बनाने की मुहिम चला रहे हैं, जबकि वह टीम में जगह भी डिजर्व नहीं करते.’ शाहिद अफरीदी ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि सेलेक्टर्स को समझ ही नहीं है कि किस फॉर्मेट के लिए किसे कप्तान चुनना चाहिए. बता दें कि शाहीन की आलोचना की बड़ी वजह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका खराब प्रदर्शन है. उन्होंने भारत के खिलाफ सिर्फ 2 ओवर में 31 रन लुटाए और यूएसए के खिलाफ 4 ओवर में 42 रन देकर केवल 1 विकेट लिया. श्रीलंका के खिलाफ तो सुपर-8 के मुकाबले में आखिरी ओवर में उनकी धुनाई हो गई, जब एक चौका और तीन छक्के पड़े. पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

राशिद लतीफ का शाहीन अफरीदी पर हमला.

राशिद लतीफ ने कहा, ‘अब हर कोई कह रहा है कि शाहीन अफरीदी को वनडे टीम का कप्तान नहीं होना चाहिए. वह तो टी20 टीम में जगह के भी लायक नहीं हैं. लोग अब यह भी कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टी20 टीम का कप्तान बना देना चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हां पहले उन्हें कप्तान बनाया जा सकता था, लेकिन अब वह टी20 टीम में जगह पाने के भी हकदार नहीं हैं. कुछ लोग उन्हें वनडे की जगह टी20 टीम का कप्तान बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि वह टीम में जगह के भी लायक नहीं हैं. अब उनका समय निकल चुका है.’





Source link