दतिया के कस्बा इंदरगढ़ में सब्जी मंडी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। लोहे के चद्दर और पाइपों से लदी एक ओवरलोड इलेक्ट्रिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। लोहे मार्केट से एक टमटम भारी मात्रा में लोहे का सामान लेकर सब्जी मंडी की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे मंडी के पास वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। उसी दौरान साइड से गुजर रहे बाइक चालक अशोक सिंह जाट टमटम के नीचे आ गए। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। घायल को तत्काल इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि हादसे के समय मार्ग पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलेक्ट्रिक वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का ओवरलोड होना और संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।
Source link