3 लाख का लोन, 12 एकड़ में कमाल! BSc किसान के केले के लिए विदेशों से आ रहे ऑर्डर

3 लाख का लोन, 12 एकड़ में कमाल! BSc किसान के केले के लिए विदेशों से आ रहे ऑर्डर


होमवीडियोकृषि

3 लाख का लोन, 12 एकड़ में कमाल! BSc किसान के केले की विदेशों में डिमांड

X

3 लाख का लोन, 12 एकड़ में कमाल! BSc किसान के केले की विदेशों में डिमांड

 

arw img

Banana Farming Tips: बुरहानपुर के आलमगंज क्षेत्र के रहने वाले किसान प्रकाश चंद्र गोपाल दास मोरे ने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की बजाय खेती को चुना. उन्होंने अपने पिता और दादा से खेती सीखी और उसी को अपना करियर बना लिया. आज 16 साल की मेहनत के बाद वो एक सफल किसान बन चुके हैं. प्रकाश मोरे अपने 12 एकड़ खेत में केले की खेती करते हैं. खास बात यह है कि उनका केला सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश तक एक्सपोर्ट होता है.
अच्छी क्वालिटी के कारण उन्हें बाजार में बेहतर कीमत भी मिलती है. शुरुआती दौर में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अच्छी पैदावार नहीं मिलती थी और नुकसान भी होता था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ₹3 लाख का लोन लेकर टिश्यू कल्चर के पौधे लगाए. इसके बाद उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया और प्रोडक्शन बेहतर होने लगा.



Source link