रीवा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीम चौराहे के पास स्थित बस्ती पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया। इस दौरान करीब 50 परिवारों के मकान ध्वस्त कर दिए गए। बताया जा रहा है कि ये परिवार पिछले करीब 80 वर्षों से यहां रह रहे थे। कार्रवाई के दौरान नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस का भारी बल मौके पर तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे क्षेत्र को खाली कराकर अतिक्रमण हटाया गया। प्रभावित परिवारों का विरोध
कार्रवाई के बाद प्रभावित लोग विरोध में उतर आए। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब अचानक उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने शहर के भीतर ही पुनर्वास की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि एक माह पहले ही अतिक्रमणकारियों को बेदखली के नोटिस जारी कर दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों का दावा—नियमानुसार कार्रवाई
नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला के अनुसार, समय सीमा के भीतर लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Source link