Bsc पास किसान ने बना दिया सोने का पेड़! आज देश विदेश में एकस्पोर्ट करता माल

Bsc पास किसान ने बना दिया सोने का पेड़! आज देश विदेश में एकस्पोर्ट करता माल


होमताजा खबरकृषि

Bsc पास किसान ने बना दिया सोने का पेड़! आज देश विदेश में एकस्पोर्ट करता माल

Last Updated:

Banana Export Profit: बुरहानपुर के एक BSc पास किसान ने केले की खेती से सफलता की नई कहानी लिख दी है. 3 लाख रुपए के लोन से शुरू की गई टिश्यू कल्चर खेती ने उनकी किस्मत बदल दी. आज उनका उगाया हुआ केला देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक्सपोर्ट हो रहा है. हर साल लाखों की कमाई के साथ वो कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

Success Story: बुरहानपुर के आलमगंज इलाके के रहने वाले किसान प्रकाश चंद्र गोपाल दास मोरे की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी की बजाय खेती को चुना. शुरुआत में सब कुछ आसान नहीं था. परिवार के साथ खेती सीखते-सीखते कई बार नुकसान भी हुआ, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

3 लाख का लोन और बदल गई किस्मत
प्रकाश बताते हैं कि जब खेती में लगातार नुकसान हो रहा था, तब उन्होंने कुछ अलग करने की सोची. उन्होंने करीब 3 लाख रुपए का लोन लिया और टिश्यू कल्चर के केले के पौधे खरीदे. यहीं से उनकी जिंदगी ने टर्न लिया. नई तकनीक अपनाने से उनके खेत में केले की क्वालिटी बेहतर होने लगी और उत्पादन भी बढ़ गया.

खेत से सीधे विदेश तक पहुंचा केला
आज हालत ये है कि प्रकाश के खेत का केला सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक एक्सपोर्ट होता है. व्यापारी खुद उनके खेत पर आकर माल देखते हैं और वहीं से खरीदकर एक्सपोर्ट कर देते हैं. अच्छी क्वालिटी की वजह से उन्हें बाजार में शानदार दाम मिलते हैं.

हर साल लाखों की कमाई
करीब 12 एकड़ में केले की खेती कर रहे प्रकाश हर साल 6 से 7 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं. उनके लिए खेती अब सिर्फ गुजर-बसर का जरिया नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस बन चुका है.

दूसरों को भी दे रहे रोजगार
प्रकाश की सफलता का सबसे बड़ा पहलू ये है कि वो सिर्फ खुद ही नहीं कमा रहे, बल्कि अपने गांव के लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं. उनके यहां 10 से 15 लोग काम करते हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं. उनका सपना है कि वो आगे और लोगों को रोजगार दे सकें.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link