उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर वन परिक्षेत्र में हाथियों का एक बड़ा झुंड देखा गया। इस दौरान बांधवगढ़ का प्रसिद्ध टेढ़ा दांत वाला सबसे बडा हाथी भी मादा हाथियों और बच्चों के झुंड की निगरानी करता नजर आया। बीटीआर क्षेत्र में हाथियों और बाघों की सतत निगरानी बीटीआर की गश्ती टीम के अनुसार, टेढ़ा दांत हाथी ने मानव गंध महसूस करते हुए अपनी सूंड उठाकर आसपास की स्थिति को परखा। इसके बाद वह धीरे-धीरे पेट्रोलिंग वाहन की ओर बढ़ता दिखा। यह हाथी अपने बड़े आकार और आक्रामक सतर्कता के लिए जाना जाता है। बीटीआर प्रबंधन के अनुसार, पतौर क्षेत्र में बाघों के साथ-साथ बीटीआर क्षेत्र में लगभग 70 हाथियों का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। फील्ड अधिकारी और वनकर्मी इनकी सतत निगरानी कर रहे हैं। यह वीडियो शनिवार को सामने आया है। हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह वन विभाग की निगरानी के कारण पतौर सहित आसपास के ग्रामों के लोगों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी समय रहते दी जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में जाने से रोकना और मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति को टालना है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को लगातार समझाया जा रहा है कि वे हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। संचालक बोले-हाथियों और बाघों की सुरक्षा प्राथमिकता बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि सामान्यतः हाथी अपने मूवमेंट क्षेत्र में किसी बाहरी गतिविधि को पसंद नहीं करते, इसलिए जंगल क्षेत्र में सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अब बाघों के साथ-साथ हाथियों के सुरक्षित रहवास के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।
Source link