देवास में बस की टक्कर से युवक की मौत: गाड़ी छोड़ चालक फरार, मेटल फैक्ट्री के पास हुआ हादसा – Dewas News

देवास में बस की टक्कर से युवक की मौत:  गाड़ी छोड़ चालक फरार, मेटल फैक्ट्री के पास हुआ हादसा – Dewas News




देवास में शुक्रवार रात इंदौर रोड स्थित मेटल फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान अश्विन तिवारी के रूप में हुई है, जो एबी रोड स्थित संघवी फूड्स कंपनी में कार्यरत था। यह घटना रात करीब 10:45 बजे हुई, जब अश्विन कंपनी से निकलकर सड़क पार कर रहा था। तभी देवास से सतना जा रही बस क्रमांक MP 15 PA 3377 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम आज जिला अस्पताल में किया जाएगा।



Source link