फिशर व फिस्टुला रोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर 22 को – Morena News

फिशर व फिस्टुला रोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर 22 को – Morena News



मुरैना| शहर में आमजन को पाइल्स (बवासीर), फिशर और फिस्टुला जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करने तथा उनके आधुनिक, दर्द रहित उपचार की जानकारी देने के उद्देश्य से एक महा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हरीराज टॉकीज कैंपस, एमएस रोड पर आयोजित होगा। शिविर में पाइल्स, फिशर व फिस्टुला विशेषज्ञ डॉ. अनिल सिंह राठौड़ द्वारा मरीजों को रोग की पहचान, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। शिविर के दौरान इंजेक्शन, क्षारसूत्र एवं लेजर तकनीक से दर्द रहित उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा चर्म रोग जैसे दाद, खाज, सोरायसिस, कील-मुंहासे, काले धब्बे सहित जोड़ों का दर्द, सायटिका, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा, गैस, चिकनगुनिया, हाथ-पैरों में जलन, अनिद्रा व मानसिक समस्याओं का उपचार भी पंचकर्म विधि से किया जाएगा।



Source link