सिंगरौली में महिला को तीन महिलाओं ने पीटा, VIDEO: अवैध संबंध के शक में झगड़ा, तीनों पर केस दर्ज – Singrauli News

सिंगरौली में महिला को तीन महिलाओं ने पीटा, VIDEO:  अवैध संबंध के शक में झगड़ा, तीनों पर केस दर्ज – Singrauli News




सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के झखरावल गांव में एक महिला के साथ तीन अन्य महिलाओं ने मारपीट की। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। जियावन क्षेत्र की निवासी पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम जब वह रास्ते से गुजर रही थीं, तभी झखरावल निवासी एक व्यक्ति की पत्नी, बेटी और सास ने उन्हें रोका। इसके बाद तीनों ने मिलकर लात-घूंसों और चप्पलों से उनके साथ मारपीट की। मौजूद लोगों ने महिला को बचाया पीड़िता के अनुसार, आरोपी महिलाओं को उस पर उनके रिश्तेदार से अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के कारण तीनों महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित किया और मारपीट की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला को चोटें आ चुकी थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद जियावन थाना पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपित महिलाओं के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। नियम अनुसार करेंगे कार्रवाई थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।



Source link