Last Updated:
महज 15 साल और 223 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए फैनी ने महिला टी20आई इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको का रिकॉर्ड तोड़ा. इस बैटर ने साल 2019 में माली के खिलाफ टी20 शतक लगाया था. उस समय अलाको की उम्र 16 साल और 233 दिन थी.
15 साल की फैनी ने डेब्यू मैच में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड,सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाली खिलाड़ी बनीं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा खटखटा रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचा रखी. उन्होंने बड़ी बड़ी पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वैभव जैसे ही महिला क्रिकेट में रवांडा की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज फैनी उतागुशिमानिंदे ने कारनामा कर दिखाया. शुक्रवार को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया. 15 साल की फैनी ने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ शतक जड़ दिया.
महज 15 साल और 223 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए फैनी ने महिला टी20आई इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने पारी के 18वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. फैनी ने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में माली के खिलाफ टी20आई शतक लगाया था. उस समय अलाको की उम्र 16 साल और 233 दिन थी.
View this post on Instagram